विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने यमन के लिए हथियार ले जा रहे ईरानी जहाज़ को रोकने पर आधारित अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो के दावे को निराधार क़रार दिया और कहा कि अमरीकी समझते हैं कि उनके पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और सुरक्षा परिषद में ईरान पर हथियारों के प्रतिबंधों को जारी रखने के लिए कोई सबूत नहीं इसीलिए वह झूठ बोलकर और आरोप लगााकर अपने शैतानी लक्ष्यों को आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक दबाव डालने का प्रयास कर रहे हैं।
सैयद अब्बास मूसवी ने कहा कि अमरीका और सऊदी अरब ने पांच सालों से यमनी जनता का परिवेष्टन कर रखा है जिसकी वजह से इस देश में हज़ारों लोगों की मौत हो गयी और लोग भुखमरी और कुपोषण का शिकार हो गये हैं।
उनका कहना था कि अमरीका और सऊदी अरब, यमन में अपने अपराधों का जवाब देने के बजाए दूसरों पर निराधार और बकवास आरोप लगाकर इस अमानवीय बर्ताव और अपराधों के बारे में अपनी ज़िम्मेदारियों से पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।